रुडकी, अप्रैल 8 -- भगवानपुर, संवाददाता। बिनारसी में रविदास जयंती की शोभायात्रा में हुए विवाद के चलते दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत हो गई थी। इसमें फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिनारसी गांव में रविदास जयंती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत हो गई थी। तभी दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 25 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.