बदायूं, अप्रैल 11 -- मुजरिया थाना क्षेत्र में हुए बारात में जा रही बसे में हादसे में के दौरान हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। उसहैत नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के रहने वाले निवासी इशरत पुत्र शहादत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 अप्रैल को सोहिल पुत्र फिरासत शाह की बारात बस से उसहैत से मुजरिया थाना क्षेत्र के कौल्हाई जा रही थी। आरोप है कि बस चालक मोहम्मद खालिद पुत्र मौहब्बे अली निवासी उसहैत बस को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था, जबकि यात्रियों ने कई बार उसे सावधानी से चलाने को कहा।5 अप्रैल को की रात करीब 9:30 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे पर बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में साजिद पुत्र ताहिर शाह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि फरहान को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां...