रुडकी, अगस्त 26 -- झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर ग्राम साबतवाली के निकट तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम डेलना निवासी परविंदर कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अगस्त की रात लगभग नौ बजे उसका चाचा सिताब सिंह बाइक से झबरेड़ा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम साबतवाली के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने गलत दिशा से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिताब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई थी। पीड़ित ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.