दो लोगों की जान लेने वाली बाघिन हुई कैद
लखीमपुरखीरी, जून 23 -- लखीमपुर। बफर जोन वन क्षेत्र के भीरा थाना इलाके में दहशत का पर्याय बनी बाघिन को वन विभाग की टीम ने आखिरकार ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया है। पकड़ी गई बाघिन की उम्र 3 से 4 साल हुई । महज 24 घंटे के भीतर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने वाली इस बाघिन के पकड़े जाने के बाद रामनगर कला और खालेपुरवा सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है।बीती 15 जून को रामनगर कला निवासी किसान रामदीन (60) और 16 जून को मवेशियों के लिए घास काट रही कोकिला देवी (45) पर बाघिन ने हमला कर उन्हें मार डाला था। इन घटनाओं से पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाकर मॉनिटरिंग शुरू की थी। रेंजर अंकित सिंह के नेतृत्व में टीम ने रात दो बजे से ही घेराबंदी कर ली थी। तड़के करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.