बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। तहसीलदार सदर बिजनौर में जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन कारपोरेशन लिमिटेड मुरादाबाद मंडल कार्यालय द्वारा ग्राम खेड़की हेमराज परगना व तहसील व जिला बिजनौर में रिटेल आउट पंप लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में सर्वे लेखपाल अनिल कुमार एवं राजस्व लेखपाल मोहम्मद अरशद तथा राजस्व निरीक्षक कुंभकरण सिंह द्वारा भ्रामक आख्या प्रस्तुत की गई है। जिसके उपरांत भूमि श्रेणी -1(ख) में दर्ज होने के कारण जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) बिजनौर के 23 फरवरी 2026 के नवीनतम पत्र के आलोक में अवैध रूप से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को तत्काल निरस्त करने के लिए आख्या जिलाधिकारी बिजनौर को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उसे संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए सर्वे लेखपाल अनिल कुमार व रा...