समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- विद्यापतिनगर। थाना के मऊ धनेशपुर उत्तर टोला से एक व्यक्ति को गुरुवार को दो लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि मऊ धनेशपुर उत्तर टोला में एक व्यक्ति शराब रखे हुए है। जिसके लिए एक टीम गठित की गई। चिन्हित घर में जब छापेमारी की गई तो मऊ धनेशपुर के अशोक महतो के घर से दो लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पूछताछ के दौरान गृहस्वामी ने स्वीकार किया कि यह दारू उसी का है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुये न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...