पूर्णिया, जून 9 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वर्षों से फरार चल रहे दो लाल वारंटियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दलमालपुर गांव में छापेमारी कर परवेज और शौकत को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध वर्ष 2011 में अमौर थाना में आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ लाल वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहे थे। यह भी पढ़ें- दो लाल वारंटी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार सूचना मिलने के बाद अपर थानाध्यक्ष अनंत राम, पुलिस बल एवं एसटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दोन...