औरंगाबाद, मई 20 -- रफीगंज पुलिस ने दो लापता नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि काजीचक गांव और भदवा गांव से लापता हुई बच्चियों को पुलिस ने कार्रवाई कर खोज निकाला। भदवा गांव से लापता 13 वर्षीय बच्ची के मामले में उसके पिता द्वारा रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में एसआई बिनोद कुमार ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को भदवा क्षेत्र से बरामद किया। वहीं काजीचक गांव निवासी 14 वर्षीय बच्ची के लापता होने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में भी एसआई बिनोद कुमार ने कार्रवाई कर बच्ची को काजीचक गांव से सकुशल बरामद किया। यह भी पढ़ें- दरिगांव पुलिस ने घर से फरार तीन लड़कियों को किया बरामद पुलिस दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...