प्रयागराज, फरवरी 16 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कुल दो लाख 58 हजार 822 वोटरों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। इसमें से 427 आवेदनों को अस्वीकार भी किया गया है। शेष की प्रक्रिया चल रही है। लगातार अभियान के बाद भी प्रकाशित आलेख्य में संशोधन न हो पाने के कारण अब तक 66 हजार 242 वोटरों ने परिवर्तन के लिए फॉर्म आठ भर दिए हैं। आवेदन को छांटने की प्रक्रिया अभी चल रही है। इस बीच नए वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय के आवेदन पत्र पर मतदाता पहचान पत्र संख्या लिखे जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे अभियान को और गति मिलेगी। एसआईआर अभियान के तहत जिले से लगभग 11 लाख 53 हजार मतदाता एएसडी श्रेणी में आने के कारण मतदाता सूची से बाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.