अररिया, जून 22 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विराटनगर नगर निगम-15 स्थित एक नंबर हाट से आय का स्रोत स्पष्ट नहीं होने वाली नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने हिरासत में लिया है। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के सीमा सुरक्षा गुल्म रानी से तैनात टीम ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे भारत से नेपाल की ओर पैदल जा रहे मोरंग जिले के जहदा ग्रामीण नगरपालिका-1 निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद नफिज को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका। जांच के दौरान उनके पास से आय का स्रोत स्पष्ट नहीं होने वाली नेपाली मुद्रा दो लाख 33 हजार 850 रुपये बरामद की गई। यह भी पढ़ें- अररिया : 2.34 लाख नेपाली करंसी के साथ एक गिरफ्तार सशस्त्र पुलिस बल के अनुसार बरामद राशि के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर मोहम्मद नफिज को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित ...