हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- भीमताल। धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में शुक्रवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में विधायक राम सिंह कैड़ा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विधायक से विद्यालय में मैदान के निर्माण की मांग की। कैड़ा ने इंटर कॉलेज में खेल मैदान के लिए दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ हर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी, प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...