नवादा, अगस्त 11 -- नवादा जिले के 02 लाख 32 हजार 773 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। जिले में बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 27,791 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना के 1,378 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 47,420 लाभार्थी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 4,322 लाभार्थी, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 26,590 लाभार्थी तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,25,272 लाभार्थी पेंशन राशि से लाभान्वित हुए। यह भी पढ़ें- जिले के 3,17,510 लाभुकों के खाते में पेंशन राशि 35.70 करोड़ ट्रांसफरमुख्यमंत्री की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से राज्य भर के 1 करोड़ 1 लाख 33 हजार ...