मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- चुनार। क्षेत्र के अदलपुरा बड़ी शीतला धाम में दो दिवसीय अठगवां गौड़ेर मेले के अंतिम दिन सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर से लगभग चार किलोमीटर दूर रोड ही नहीं गंगा के जलमार्ग में भी भक्तों के वाहनों, मोटरबोट, स्टीमर कि लंबी कतार लगा रहा। अनुमान के अनुसार लगभग दो लाख भक्तों ने शीतला माता का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। अदलपुरा शीतला धाम से रुदौली तक लगभग चार किमी वाहनों की लंबी कतार लगा रहा। वहीं, गंगा के रास्ते (जलमार्ग) से आने वाले श्रद्धालुओं को तीन किलोमीटर दूर गंगा में अपने मोटरवोट, स्टीमर, नाव आदि खड़ा कर पैदल किसी तरह से भक्त धाम तक पहुंचे। यही नहीं एक साथ हजारों नावों के घाट पर पहुंचने से शीतला धाम घाट पर तिल रखने का भी जगह नहीं मिला, जिससे भक्तों को चुनार के 12 पत्थर घाट के सामने मोटर वोट को लगाना पड़ा। अ...