वाराणसी, मई 28 -- दानगंज (वाराणसी), संवाद। चोलापुर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की की शादी दो लाख रुपये में मेरठ में करा दी गई। यह खुलासा उसकी बहन ने किया। उसका आरोप है कि सारी कारस्तानी के पीछे उसके पड़ोसी दंपति के रिश्तेदार का हाथ है। उसकी गुहार पर चोलापुर पुलिस नाबालिग को लाने मेरठ रवाना हो गई। नाबालिग की बहन के मुताबिक उसकी दो शादियां परिवार की मर्जी से जौनपुर एवं चोलापुर में हुई थीं। किन्हीं कारणों से वे टूट गईं। मां का निधन होने और दो भाइयों के अहमदाबाद-सूरत में काम करने से दोनों बहनें अकेली हो गईं। पिता उनके विवाह के लिए परेशान थे। इस बीच, पड़ोसी दंपति के मेरठ निवासी रिश्तेदार ने उनसे संपर्क साधा। उसने चार साल पहले उसकी और डेढ़ वर्ष पूर्व छोटी बहन की शादी मेरठ में कराई। पता चला कि दोनों बहनों की शादी के लिए उसने उनके पिता से दो...