गया, अप्रैल 20 -- मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के वजीरगंज स्थित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का सोमवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन अत्याधुनिक प्लांट की प्रगति, संबंधित अधिकारियों से तकनीकी और संचालन से जुड़ी जानकारी ली। डॉ. प्रेम ने कहा कि दो लाख लीटर क्षमता वाला यह प्लांट दुग्ध उत्पादन और रोजगार को नई दिशा उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्रस्तावित दुग्ध प्रसंस्करण इकाई प्रतिदिन लगभग दो लाख लीटर क्षमता की होगी। इससे क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन, संग्रहण और विपणन को नई गति मिलेगी। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि संयंत्र का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे आगामी वित्तीय वर्ष के सितंबर-अक्टूबर तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर अध्यक्ष ने कार्य की गुणवत...