आगरा, जनवरी 5 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। जंगला काटकर चोर घर में घुस गए। चोर घर से दो लाख रुपये की नकदी व अन्य लाखों रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजनों के मुताबिक गांव फरीदपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र चरण सिंह गत तीन जनवरी को रिश्तेदारी में गए थे। उनके मकान में ताला लगा हुआ था। जब रविवार की सुबह आसपास रह रहे परिवार के लोग जागे तो घर का जंगला टूटा दिखाई दिया। इसके बाद फोन पर उन्हें घर की स्थित से अवगत कराया गया। उन्होंने घर पहुंचकर स्थिति देखी और पुलिस को अवगत कराया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि चोर उसके घर से सोने की 4 चूड़ी, दो चेन, पांच अंगूठी,...