आजमगढ़, फरवरी 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। सरायमीर थाना की पुलिस ने गुरुवार को खंडवारी के पास से दो लाख की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.90 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खंडवारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर धर्मेंद्र कुमार निवासी कमरावां थाना गंभीरपुर को पकड़ा गया। उसके पास से धोखाधड़ी के एक लाख 90 हजार रुपये बरामद हुए। अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव निवासी नंदलाल निषाद ने सरायमीर थाने में मंगलवार को तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि एक माह पूर्व धर्मेंद्र निवासी कमरावां थाना गंभीरपुर ने झाड़फूंक के बहाने उनसे संपर्क किया। अपने साथी रामआशीष मौर्या निवासी जमुआवां थाना बरदह के पास से 20 किलो चांदी और दो सोने की ईंट सस्ते दाम पर दिलाने का ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.