मुंगेर, अगस्त 19 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के पड़िया गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता रुचि कुमारी (20 वर्ष) की दहेज की मांग को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे और स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घर के आंगन से रुचि कुमारी का शव बरामद कर जांच में जुट गई है। इधर, ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजन की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिसघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के...