दो लाख न मिले तो घर भेज दिए तलाक के पेपर
लखनऊ, जुलाई 4 -- दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। आरोप है कि बांझ के ताने देकर भूखा-प्यासा रखा गया। मांग पूरी न होने पर घर पर तलाक के पेपर भेज दिए। सआदतगंज पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सआदतगंज के मेहंदी अस्पताल निवासी रूबीना बानो का निकाह 30 जून 2018 को अपियानगर के रहने वाले शाह मोहम्मद से हुआ था। दंपति के साथ पति की मां अख्तर जहां, देवर अजमेन, ननद फौजिया व विवाहित ननद साजिया बानो भी रहते हैं। पीड़िता का आरोप है कि अक्सर पति व सास मायके वालों से रुपये व सामान मांगने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी न होने पर उसे भूखा प्यासा रखकर बेरहमी से पीटा जाता था। करीब तीन वर्षों तक दहेजलोभी ससुरालवाले दो लाख की मांग को लेकर गाली-गलौज करते रहे। आरोप है कि सास बांझ बोलकर ताने देती थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.