दो लाख तक लोन पर सिबिल स्कोर जरूरी नहीं, पीएम सूर्यघर बिजली योजना के लिए नया नियम
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 11 -- पीएम सूर्यघर बिजली योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब पीएम सूर्यघर बिजली योजना के लिए बैंकों से दो लाख रुपये तक लोन लेने में सिविल स्कोर की आवश्यकता खत्म होगी। इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। सोमवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान इससे जुड़े कई निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर तक लक्ष्य के अनुसार सोलर रूफटॉप लगाने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित एजेंसियों को सौर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने का निर्देश दिया। अत्यंत गरीब परिवारों में अक्टूबर के अंत तक 2.5 लाख सौर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। नवंबर 2026 तक पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के यूएलए मॉडल के सभी निर्धारित लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.