गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस बजट में सौर ऊर्जा को महत्व दिया है। मौजूदा समय में हरियाणा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 54674 घरों में सौलर पैनल लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में 2.2 लाख घरों में सौलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 76 लाख गैर कृषि उपभोक्ता हैं। 8.73 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। 68 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...