दो लाख गोबर के दीयों से जगमगाएगा अयोध्या राम मंदिर, पांच जोन में बांटी गई जिम्मेदारी
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या राम मंदिर में दीपोत्सव यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मंदिर परिसर में दो लाख दीये जलाए जाएंगे। छोटी और बड़ी दीपावली पर अलग-अलग दिनों में एक-एक लाख दीयों से राम मंदिर जगमग होगा। इन दीयों को देशी गाय के गोबर, मोम और सरसों के तेल से तैयार किया जा रहा है। नगर निगम की बैसिंह स्थित कान्हा गौशाला के साथ महिला समूहों के माध्यम से भी दीये बनवाए जा रहे हैं। गौशाला में दर्जनों कारीगर मशीनों से दीयों का निर्माण कर रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) के सभागार में शनिवार को हुई बैठक में दीपोत्सव की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। इसमें आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाल रहे प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.