कन्नौज, अप्रैल 9 -- दहेज में दो लाख मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कठेला गांव निवासी सीता देवी पुत्री मोतीलाल ने बताया कि 06 मार्च 2024 को उसकी शादी सौरिख थाना क्षेत्र के नगला डड़ुअन गांव निवासी पंचम पुत्र हरिशरण के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वह लोग 2 लाख रूपये की मांग को लेकर आयेदिन उसका शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे। 24 जून को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। इस मामले में पति पंचम, देवर गोविंद, ननद अलका व सास मूर्ति देवी समेत अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।...