मुरादाबाद, अप्रैल 25 -- गलशहीद थाना क्षेत्र में पति और ससुरालियों ने विवाहिता को दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में मायके में पहुंच कर भी उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती कुईया वाली मस्जिद निवासी मुबशिरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 20 दिसंबर 2023 को असालतपुर मेहंदी का तिराहा निवासी मोहम्मद शावेज के साथ हुआ था। शादी में मायके वालों ने करीब 25 लाख रुपये दिया था। यह भी पढ़ें- प्रेमिका को घर लाया, पत्नी बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद शादी के बाद से पति मोहम्मद शावेज, सास सलमा परवीन और ननद शगुफा परवीन ने दो लाख रुपये की मांग शुरू ...