लखनऊ, मार्च 10 -- मलिहाबाद विकास खंड के पिपरघाट ग्राम बख्तियानगर में बेहता नदी पर पुल का निर्माण कार्य सेतु निगम ने शुरू करवा दिया है। कार्य शुरू होते ही पुल निर्माण की 22 साल से बाट जोह रहे क्षेत्र के लगभग दो लाख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। अब उन्हें पुल के अभाव में मानसून सीजन में नदी पार करने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बेहता नदी पर पुल निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग लगभग 22 साल से मांग करते आ रहे हैं। अभी नदी को पार करने के लिए लोग यहां बने रपटे पर निर्भर रहते हैं, जो कि बारिश के दौरान पानी बढ़ने पर डूब जाता है और इस रास्ते से आवगमन बंद हो जाता है। अब नदी पर 80 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। दोनों तरफ 200-200 मीटर के संपर्क मार्ग भी बनाए जाएंगे। सेतु निगम का कहना है कि शुरुआती चरण में ग्राम पिपराघाट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.