अयोध्या, अप्रैल 20 -- अयोध्या, संवाददाता। अप्रैल 2017 से मार्च 2026 तक जनपद में 2,27,226 लाभार्थी परिवार उज्जवला योजना से लाभान्वित हुए हैं। उक्त जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि अप्रैल 2017 से मार्च 2020 तक 18,30,535 लाभार्थी राशन कार्ड धारक हैं, जबकि अप्रैल 2017 से मार्च 2026 तक निःशुल्क राशन वितरण के तहत 12,92,88,887 कुन्तल राशन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं ने गरीब परिवारों को पोषण और ऊर्जा सुरक्षा दोनों प्रदान की है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को सशक्त बनाया और परिवारों के स्वास्थ्य स्तर को ऊंचा उठाया। ---- यह भी पढ़ें- नासा के वर्ल्ड नाइट मैप में चमका उत्तर प्रदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...