दो लाख का बिजली बिल देख हार्ट पेशेंट महिला की बिगड़ी तबीयत
कन्नौज, जून 30 -- छिबरामऊ। बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। मोहल्ला कस्सावान निवासी विधवा सबीना बेगम को दो माह का बिजली बिल 2 लाख 7 हजार 474 रुपये थमा दिया गया। हार्ट की मरीज सबीना ने जब इतना भारी-भरकम बिल देखा तो वह सदमे में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता के अनुसार वह पिछले 22 दिनों से बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर काट रही थीं, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालता रहा।आखिरकार उन्होंने अधिशासी अभियंता से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद विभाग ने बिल में हुई तकनीकी त्रुटि स्वीकार करते हुए उसे संशोधित कर दिया, जिसके बाद वास्तविक बकाया राशि मात्र 2,093 रुपये निकली। घटना से नाराज महिला और स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.