मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता सकरा और मुरौल प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में महिलाओं को दो लाख रुपये का ग्रुप लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की जा रही है। मामले को लेकर मछही गांव की ताजो खातून ने शुक्रवार शाम सकरा थाना में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।ताजो ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि राहुल कुमार नामक एक युवक उसके पास आया और ग्रुप लोन दिलाने की बात कही। बताया कि लोन के लिए पेपर तैयार करने को ऑनलाइन 2650 रुपये का भुगतान करना होगा। उसने बाद में फोन कर बताया कि पुष्पा देवी के नाम से एक यूपीआई नंबर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में डिजिटल जनगणना के नाम पर ठगी; एक क्लिक में खाली हो रहे खाते उसपर पैसे भेज दे। पैसे देने के दो से तीन दिनों में बैंक के एक पुरुष व महिला अधिकारी घर का सत्यापन करने ज...