कानपुर, अप्रैल 2 -- पनकी इलाके में महापौर प्रमिला पांडेय और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने 37.50 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास किया। इंटरलॉकिंग की इन सड़कों से इलाके की कोई दो लाख आबादी को राहत मिलेगी। 10 साल से जनता जर्जर रास्ते पर चलने को मजबूर थी। मैथानी ने कहा कि बारिश से पहले मुख्य संपर्क मार्गों का निर्माण पूरा कर लिया जाए। यहां वंदना गुंजन शर्मा, पार्षद आरती त्रिपाठी, ललित उपाध्याय, प्रियंक सिंह, पवन सविता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...