उरई, अगस्त 29 -- आटा। संवाददाता उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप लेकर जालौन और आसपास के जिलों में खपाने निकले तस्करों के मंसूबों पर आटा पुलिस ने बेतवा पुल के पास पानी फेर दिया। स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जालौन-हमीरपुर सीमा पर कहटा गांव के पास घेराबंदी कर दो लग्जरी कारों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों कारों से 2 कुंतल 27 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ 5100 रुपये नकद भी बरामद किए। बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है。

तस्करों की गिरफ्तारी शनिवार को आटा थाना पुलिस स्वाट, सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही...