बागपत, मार्च 25 -- बागपत। दाहा-बरनावा मार्ग पर बुधवार को पलड़ी गांव के बस स्टैंड पर सवारी उतार रही रोडवेज बस में पीछे से दूसरी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाली बस के परिचालक समेत सात यात्री घायल हो गए। सभी का पास के चिकित्सकों के यहां उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस बुधवार को बड़ौत से सवारियां लेकर बुढ़ाना की तरफ जा रही थी। पलड़ी गांव के बस स्टैंड पर बस चालक सवारियां उतार रहा था। इस दौरान पीछे से आई रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में टकराने मारने वाली बस में बैठे यात्री सोनू, सुरेश, ताहिर बुढ़ाना, कोमेश, हरवीर निवासी कमालपुर, सुनीता बड़ौत और परिचालक नूरहसन घायल हो गए। घायल यात्रियों का पास के चिकित्सकों से इलाज कराया गया।घायल कोमेश और हरवीर ने बताया कि बस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.