फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- शिकोहाबाद में मैनपुरी से सवारी लेकर आगरा जा रही शिकोहाबाद डिपो की एक रोडवेज बस शिकोहाबाद का मैनपुरी चौराहा पार करते समय आगरा की तरफ से इटावा की ओर जा रही रोडवेज बस से आमने सामने से भिड़ गई। एक बाइक सवार सहित तीन खोखा को चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल व कई चुटैल हो गए। शनिवार की सुबह 6 बजे एक रोडवेज बस सवारियां लेकर शिकोहाबाद की ओर आ रही थी। मैनपुरी चौराहा को बस ने तेजी से पार करने का प्रयास किया इसी दौरान आगरा से इटावा की ओर जा रही बस से भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान मैनपुरी चौराहा के नीचे खड़ी सुनीता पत्नी रामशंकर निवासी आव गंगा, रीता पत्नी कुलदीप निवासी काजी टोला के चूड़ी के खोखे क्षतिग्रस्त हो गए। चाय के खोखे पर चाय पी रहे रामकरण उर्फ लंबू पुत्र प्रताप कुआं खेड़ा जिला उन्नाव, सुलेवीर पुत्र अंशुल गंभी...