गाजीपुर, मई 13 -- भांवरकोल। ग्राम पंचायत सुखडेहरा के राजस्व ग्राम किशनपुरा में सोमवार की रात अचानक आग लगने से राजेश शर्मा की एक झोपड़ी व टीनशेड तथा उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्राम पंचायत लोचाइन के राजस्व ग्राम दहिनवर निवासी राजेश शर्मा किशनपुरा में झोपड़ी और टीनशेड डालकर लगभग दस वर्षों से परिवार सहित रह रहे हैं। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं और इन दिनों मुंबई में ही है। यहां किशनपुरा में उनकी पत्नी सुनीता देवी अपने बच्चों इंद्रजीत शर्मा, नरेश शर्मा, रितु शर्मा और सलोनी के साथ रहती हैं। सोमवार को रात अचानक कुछ झोपड़ी में आग लग गई ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.