बगहा, मार्च 15 -- बगहा। बगहा-1 प्रखंड के तीन स्कूलों में शनिवार को सिलेंडर का गैस खत्म हो गया। इससे बच्चों के मिड डे मील पर आफत आई गई। एचएम आदि के प्रयास के बाद भी सिलेंडर का उपाय नहीं हो सका। ऐसे विकट समय में रसोइयों व शिक्षक से बच्चों की भूख देखी नहीं गई। दो स्कूलों की रसोइयों का कलेजा बच्चों के मुरझाये चेहरे को देखकर पिघल गया। वे अपने घर के चूल्हे में लगा सिलेंडर उठाकर स्कूल में ले आई। इसके बाद मिड डे मील तैयार किया। चैनपुर प्राइमरी स्कूल के एचएम नीरज कुमार ने बताया शनिवार को सिलेंडर में गैस खत्म हो गया। इसके बाद एक शिक्षक के घर से सिलेंडर आया तब मिड डे मील बना। वहीं शंकर यादव के टोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रसोइया सुनीता देवी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवगांवा की रसोइया तारा देवी अपने घर के चूल्हे में लगा सिलेंडर लेकर स्कूल पहुंची।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.