वाराणसी, अप्रैल 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू की स्कूल प्रवेश परीक्षा (सेट) में शुक्रवार को बड़ी गड़बड़ी सामने आई। 11वीं जीव विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में दो रजिस्ट्रेशन नंबर चार विद्यार्थियों को एलॉट हो गए। विज्ञान संस्थान स्थित साइंस कॉम्प्लेक्स में परीक्षा शुरू होने से पहले इसकी जानकारी हुई तो विश्वविद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई। परीक्षा विभाग में लंबी बैठक के बाद कुलपति के आदेश पर जांच समिति का गठन किया गया। फिलहाल दोनों छात्रों की परीक्षा होल्ड कराई गई है। उज्ज्वल कुमार पुत्र मुन्नाराम और दिव्यांशु सोनकर पुत्र रामजी सोनकर शुक्रवार की सुबह सात बजे बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सीएचएस प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी, दो छात्रों को एलॉट हुआ एक ही रोल नंबर उज्ज्वल ने बताया कि वह परीक्षा कक्...