हरदोई, जून 23 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक हुई। इसमें आयुष विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी आयुष चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। डीएम ने डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दो यूनानी चिकित्सा अधिकारी तथा 16 आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा संतोषजनक उत्तर न होने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये। डीएम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता कार्यक्रमों तथा औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। रोगि...