दो युवतियों से छेड़खानी पर हंगामा, पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के करीब भंगवा गांव के पास बुधवार रात दो युवतियों से छेड़खानी को लेकर हंगामा हो गया। युवतियों के विरोध पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों युवतियां देर रात घर की ओर जा रही थीं। भंगवा चुंगी रेलवे क्रॉसिंग के आगे विशेष समुदाय के पांच युवक उन्हें रोककर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट पर आमादा हो गया तो आसपास के लोगों के साथ युवतियों के परिजन भी पहुंच गए। लोग हंगामा करने लगे तो आरोपी भाग निकले। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती के पिता ने ओमान खान को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.