प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के दहेंगरी जमालपुर गांव निवासी जवाहर लाल की 22 वर्षीय बेटी रुबी किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई। गुस्से में उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कोतवाली के वजीरपुर गांव निवासी अभिषेक पटेल की 19 वर्षीय पत्नी अंजली पटेल ने किसी बात पर परिजनों से नाराज होकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर में ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...