प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- कुंडा कोतवाली के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी तीन जून की भोर में करीब चार बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से खेत गई। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर जब परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पीड़ित मां ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 18 वर्षीय बेटी तीन जून की सुबह घर से शौच को निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने पर युवक के खिलाफ केस पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...