पीलीभीत, मई 28 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी रोहित की रिश्तेदारी उसके गांव में है। उसकी 20 वर्षीय पुत्री से रोहित बातचीत करने लगा। 26 मई को सुबह 11 बजे उसकी पुत्री घर से बैंक जाने की बात कह कर निकली लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आई। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। उसकी पुत्री को रोहित बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया है। एक अन्य मामले में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री से उसके दामाद का छोटा भाई छोटेलाल फोन पर बात करता था। कई बार उसने आरोपी को समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। 26 मई की रात में छोटेलाल उसकी पुत्री का बहला फुसलाक...