लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक पिस्टल व तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों का चालान भेजा है। एसआई परवेज अहमद अपने हमराहियों के साथ डॉन बॉस्को स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। तभी उनको मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एलआरपी की तरफ से आ रहे हैं। उनके पास अवैध शस्त्र हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ओवर ब्रिज के पास उनकी घेराबंदी की। दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में एक युवक के पास से पिस्टल और दूसरे के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- दो पिस्टल व 25 कारतूस बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार पकड़े गए युवकों की पहचान शिवांक मिश्रा निवासी राजाजीपुरम और अभषेक अवस्थी निवासी काशीनगर के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी शिवांक के पास से अवैध पिस्टल ब...