हाजीपुर, मार्च 27 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक के पास रामनवमी शोभा यात्रा की भीड़ में बदमाशों ने दो युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग ने घायल दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया गया। घायल युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक निवासी राजकुमार महतो के 26 वर्षीय पत्नी विनोद कुमार एवं किशुन महतो के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया गया है। घायल विनोद कुमार ने सदर अस्पताल में मीडिया को बताया कि घर से निकल कर चौक पर जुलूस देखने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू मार कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.