बहराइच, जुलाई 28 -- बहराइच/पयागपुर। बिजली करंट लगने से चिपकने और झुलसने वालों की संख्या बढ़ रही है। लगातार तीसरे दिन दो युवक करंट की चपेट में आ गए। इनमें एक की मोटर से चिपककर मौत हो गई। दूसरा बिजली विभाग का संविदा कर्मी बताया जा रहा है जो गम्भीर झुलसा है और उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

घटना का विवरण हरदी थाने के नथुवापुर के मजरे शुक्लनपुरवा गांव निवासी शिवा कांत शुक्ला (30) पुत्र विजय कुमार शुक्ला मंगलवार सुबह लगभग सात बजे नहाने के लिए स्नान मोटर का तार प्लग में लगा रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसे आनन फानन में परिजन वाहन पर लादकर मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

दूसरी घटन...