रुडकी, नवम्बर 29 -- भिक्कमपुर निवासी एक युवक ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। दोनों को नामजद करते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिक्कमपुर निवासी मुकेश ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 नवंबर की शाम को गांव का ही एक युवक उसके छोटे भाई उमेश पुत्र छोटेलाल को घर बुलाने के लिए आया। इस दौरान उसके साथ कबूलपुरी गांव का एक दूसरा युवक भी था। दोनों उसके भाई को अपनी बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। उसके बाद उसका भाई रात को घर नहीं आया। उन्होंने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान उन्होंने चौकी पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद 27 नवंबर को रायसी पुलिस ने उन्हें एक शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया। रुड़की मोर्चरी में पहुंचक...