गिरडीह, सितम्बर 7 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले 4 सितम्बर से लापता है। जिसके कारण परिवार के लोगों में हाय तौबा मची हुई है। इस बाबत लापता किशोरी की मां ने रविवार को तिसरी थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही दो युवकों पर नाबालिग का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। आवेदन के माध्यम से अपहृत लड़की की मां द्वारा कहा गया है कि उनकी बेटी शुक्रवार शाम को शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर गई हुई थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने गलत नीयत से उनकी बेटी का जबरन अपहरण कर लिया है और कहीं दूसरी जगह ले गया है। उनलोगों ने अपनी बेटी की कई जगह खोजबीन की। रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया। लेकिन उसका कहीं कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। अपहृत लड़की की मां ने पुलिस से जल्द ही लड़की को खोज निकालन...