दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज
सुल्तानपुर, मई 21 -- दोस्तपुर, संवाददाता। ताजुद्दीनपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर सोमवार रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीतापुर जनपद निवासी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि उनके पति जयकिशन का किसी बात को लेकर मजदूर आमिर निवासी सलिहा कंचनपुर थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी से विवाद हो गया था। इसी दौरान आमिर और एक अन्य मजदूर समीर ने मिलकर जयकिशन की पिटाई कर दी। आरोप यह भी है कि आमिर ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे जयकिशन गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी दोस्तपुर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई टांडा रेफर कर दिया गया। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.