मधुबनी, जनवरी 4 -- बाबूबरही। बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय स्थित गांव में शुक्रवार शाम को खेत देखने निकले दो युवकों पर जानलेवा हमला होने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। राम बुझावन चौपाल के पुत्र अनोख चौपाल ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार उनके पुत्र जयशंकर कुमार चौपाल व भतीजे दयाशंकर चौपाल को गांव के ही आलोक कुमार ठाकुर, रिशु कुमार ठाकुर सहित मोहम्मद राजा, मोहम्मद गुफरान समेत अन्य लोगों ने गाड़ी से घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आलोक ठाकुर ने चाकू से जयशंकर के माथे पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बीच-बचाव करने आए दयाशंकर पर भी चाकू से हमला किया गया, जिससे उसका हाथ घायल हो गया। राहगीरों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों का इलाज बाबूबरही में कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.