हाथरस, मार्च 18 -- सासनी। कस्बा के एक मोहल्ला में 12 मार्च को एक मूकबधिर किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर एक मार्केट की तरफ ले गए। यहां पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे तभी किशोरी की चीख निकल गई। चीख सुनकर मार्केट से कुछ लोग बाहर निकले और मूक बधिर किशोरी को देखा।तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिवार एवं पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही हैं।जिससे कि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर ली है ।जबकि एक आरोपी देव पुत्र हरीशंकर निवासी छिपैटी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने इस घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं। प्रभारी निरीक्षक अवधे...