उरई, अप्रैल 10 -- जालौन। संवाददाता रुपयों के लेन देन को लेकर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के ही सुभाष व सुमित के साथ लेन देन को लेकर विवाद था। लेन देन को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों उसके साथ विवाद कर रहे थे। जब उसने रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...