बिजनौर, मार्च 19 -- चंदक/मंडावर। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। तहरीर के अनुसार थानाक्षेत्र के गांव निवासी किशोरी सोमवार देर शाम घर से दुकान पर सामान लेने गयी थी। आरोप है कि पड़ोसी दो युवक उसे बहला-फुसलाकर पास के खाली प्लॉट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की किसी तरह जान बचाकर घर पहुंची और अपनी मां को जानकारी दी। मां तुरंत बेटी को लेकर मंडावर थाने पहुंची और तहरीर दी, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को घटनास्थल का मुआयना करने एएसपी केजी सिंह, सीओ संग्राम सिंह, थाना प्रभारी सु...